RBI Assistant Vacancy 2026 :- Reserve Bank of India ने 650 असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

RBI Assistant Vacancy 2026: Reserve Bank of India ने 650 असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 8 मार्च 2026 तक चलेगी। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जबकि मुख्य परीक्षा (Main Exam) 7 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

यह पूरे भारत के महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर है, जो बैंकिंग सेक्टर में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं। इसलिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को समय रहते ऑनलाइन आवेदन जरूर कर देना चाहिए।

RBI Assistant Vacancy 2026: Highlights

ParticularsDetails
Name of the OrganizationReserve Bank of India (RBI)
Name of the PostAssistant
Total Vacancies650
How To ApplyOnline
Prelims Exam Date11 April 2026
Main Exam Date07 June 2026

RBI Assistant Vacancy 2026:  Important Dates

EventDate
Online Application Start Date16 February 2026
Online Application Last Date08 March 2026
Fee Payment Last Date08 March 2026
Prelims Exam Date11 April 2026
Main Exam Date07 June 2026
Correction WindowSoon To Be Announced

RBI Assistant Vacancy 2026: Application Fees

Reserve Bank of India द्वारा असिस्टेंट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है।

सामान्य (General), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों को ₹450 आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी (SC), एसटी (ST) और पीडब्ल्यूडी (PwD) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए केवल ₹50 आवेदन शुल्क रखा गया है।

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि भुगतान सफलतापूर्वक पूरा हो गया हो, तभी आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

RBI Assistant Vacancy 2026: Age Limit

Reserve Bank of India द्वारा जारी असिस्टेंट भर्ती के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

इसका अर्थ है कि उम्मीदवार का जन्म 2 फरवरी 1998 से पहले और 1 फरवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए।

इसके अलावा आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

RBI Assistant Vacancy 2026: Education Qualification

  • Reserve Bank of India में असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।
  • उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा उम्मीदवार को कंप्यूटर पर वर्ड प्रोसेसिंग का ज्ञान भी होना चाहिए।
  • इन योग्यताओं को पूरा करना RBI Assistant भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अनिवार्य है।

RBI Assistant Vacancy 2026: Vacancy Details

CategoryVacancies
SC110
ST37
OBC99
EWS58
General (UR)346
Total650

RBI Assistant Vacancy 2026: Selection Process and Exam Pattern

Reserve Bank of India द्वारा आयोजित असिस्टेंट भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी।

1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
  • कुल प्रश्न: 100
  • कुल अंक: 100
  • समय: 60 मिनट

सेक्शन:

  • English Language
  • Numerical Ability
  • Reasoning Ability
2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  • कुल प्रश्न: 200
  • कुल अंक: 200
  • समय: 135 मिनट

सेक्शन:

  • Reasoning
  • English Language
  • Numerical Ability
  • General Awareness
  • Computer Knowledge
3. भाषा प्रवीणता परीक्षा (Language Proficiency Test – LPT)

उम्मीदवार को संबंधित राज्य या कार्यालय की स्थानीय भाषा में दक्षता होना अनिवार्य है।

ध्यान रखें कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, जिसमें हर गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।

RBI Assistant Vacancy 2026: How To Apply

अगर आप RBI Assistant 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। Reserve Bank of India द्वारा आयोजित इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वहां “Recruitment for the Post of Assistant – Panel Year 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद “New Registration” पर क्लिक करें और मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  4. अब अपने फोटो, हस्ताक्षर, लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन को अपलोड करें।
  5. इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  6. अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और Confirmation Page डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें। ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

Read More :IDBI Bank Recruitment 2026

Leave a Comment