RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: CBT-1 Exam Schedule, City Intimation Slip & Admit Card Update

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: अगर आपने RRB CEN 06/2025 के तहत RRB NTPC Graduate पदों के लिए आवेदन किया है और अब CBT-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। Railway Recruitment Board (RRB) ने आज यानी 13 फरवरी 2026 को NTPC Graduate लेवल के लिए CBT-1 परीक्षा तिथि आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। यह परीक्षा 16 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। यानी जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 16 मार्च को है, वे अपना एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 के आसपास डाउनलोड कर सकेंगे। इसी तरह अन्य तिथियों के लिए भी एडमिट कार्ड अलग-अलग जारी होंगे। इसके अलावा Exam City और Exam Date की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले यानी 6 मार्च 2026 के आसपास जारी कर दी जाएगी। उम्मीदवार अपने संबंधित RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इस लेख में हम आपको RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी देंगे, जैसे एडमिट कार्ड कब जारी होगा, इसे कैसे डाउनलोड करें, परीक्षा तिथि क्या है, परीक्षा के दिन कौन-कौन से दस्तावेज़ साथ ले जाने होंगे, एडमिट कार्ड पर किन-किन विवरणों को चेक करना है और परीक्षा का पैटर्न क्या रहेगा। इसलिए पूरी और सही जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: Overview

ParticularsDetails
Name of the Exam Conducting BodyRailway Recruitment Boards (RRBs)
Name of the ExamRRB NTPC Graduate CBT-1 Exam 2026
Name of the PostVarious Non-Technical Popular Categories (Graduate) Posts
Total Vacancies5810
How To ApplyOnline
Exam City & Date Intimation10 days prior to exam date (around 6 March 2026)
RRB NTPC Graduate Admit Card Release Date4 days prior to exam date (around 12 March 2026)
RRB NTPC Graduate CBT Exam Date16 March 2026 to 27 March 2026
Selection ProcessCBT-1
CBT-2
Typing Skill Test (if applicable)
Document Verification
Medical Examination
Official Websitesindianrailways.gov.in
rrbcdg.gov.in
rrbahmedabad.gov.in
www.rrbapply.gov.in
Who Can ApplyAll India

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: Notification Details

यदि आपने RRB NTPC Graduate Level के पदों के लिए आवेदन किया है और अब अपने एग्जाम के एडमिट कार्ड या परीक्षा तिथि की जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। Railway Recruitment Board (RRB) ने 13 फरवरी 2026 को Non-Technical Popular Categories (Graduate) की CBT-1 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 16 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन सभी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपनी निर्धारित परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड किया जा सकता है। इसकी पूरी प्रक्रिया हम आपको लेख में आगे विस्तार से बताएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपके पास अपना Registration Number और जन्मतिथि (DOB) होना आवश्यक है। यदि आप अपनी परीक्षा तिथि चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आधिकारिक लिंक नीचे दिया गया है।

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: Important Dates

EventsDates
Exam Schedule Notice Release Date13 February 2026
Online Application Start Date21 October 2025
Online Application Last Date27 November 2025
Exam City & Date Intimation Link Live Date10 days prior to exam date (around 6 March 2026)
RRB NTPC Graduate CBT Exam Date16 March 2026 to 27 March 2026
RRB NTPC Graduate Admit Card Release Date4 days prior to exam date (around 12 March 2026)

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: Vacancy Details

Name of the PostVacancies
Station Master615
Goods Train Manager3416
Traffic Assistant (Metro Railway)59
Chief Commercial-cum-Ticket Supervisor (CCTS)161
Junior Accounts Assistant-cum-Typist (JAA)921
Senior Clerk-cum-Typist638
Total5810

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: Exam Date and Time 2026 (Expected)

RRB NTPC Graduate CBT-1 परीक्षा 16 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पिछले वर्षों के अनुभव के आधार पर, यह परीक्षा एक ही दिन में अलग-अलग शिफ्टों में भी हो सकती है। सटीक समय की जानकारी के लिए आप अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए विवरण को जरूर देखें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिपोर्टिंग समय से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।

ShiftReporting TimeGate CloseExam Start TimeExam End Time
1st Shift7:30 AM8:30 AM9:00 AM10:30 AM
2nd Shift12:30 PM1:30 PM2:00 PM3:30 PM

ध्यान दें यहाँ बताई गई समय-सारणी केवल अनुमानित है और पूरी तरह से निश्चित नहीं है। इसलिए सटीक समय के लिए अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय को ही देखें।

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: Documents Required

परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को अपने साथ कुछ जरूरी चीजें ले जानी होंगी:

Admit Card कॉपी — अपना RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 ले जाना बिल्कुल न भूलें।

Valid Photo ID Proof — पको इनमें से कोई एक पहचान पत्र ले जाना होगा: आधार कार्ड (ओरिजिनल या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट), PAN कार्ड, पासपोर्ट, वोटर ID या ड्राइविंग लाइसेंस।

बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए — अपने साथ मूल आधार कार्ड जरूर रखें, क्योंकि प्रवेश से पहले आधार से जुड़ा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जा सकता है।

ध्यान दें: इन दस्तावेज़ों के बिना आपको परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि आपने अभी तक आधार वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है, तो www.rrbapply.gov.in पर जाकर पहले इसे पूरा कर लें। साथ ही यदि आपका आधार UIDAI की वेबसाइट पर लॉक है, तो परीक्षा से पहले उसे अनलॉक करना भी सुनिश्चित करें।

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: Details Mentioned on Admit Card

अपने एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जांच लें। यदि आपको कोई भी गलती दिखाई देती है, तो बिना देर किए एडमिट कार्ड पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें, ईमेल भेजें या आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए संपर्क माध्यम का उपयोग करके उन विवरणों को सही करवाएं।

InformationDescription
Candidate’s Nameउम्मीदवार का पूरा नाम
Father’s Nameपिता का नाम
Roll Numberरोल नंबर
Exam Date & Timeपरीक्षा की तारीख और समय
Exam Centreपरीक्षा सेंटर का नाम, कोड और पता
Reporting Timeरिपोर्टिंग का समय
Candidate’s Photograph & Signatureफोटो और सिग्नेचर
Exam Instructionsपरीक्षा के नियम

RRB NTPC Graduate Admit Card Released 2026: Selection Process

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया चार अलग-अलग चरणों में पूरी की जाएगी। वैकेंसी नोटिफिकेशन के अनुसार इसके चरण इस प्रकार हैं:

  • CBT-1 (प्रारंभिक परीक्षा): सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें जनरल अवेयरनेस, गणित और रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • CBT-2 (मुख्य परीक्षा): यदि आप CBT-1 में सफल हो जाते हैं, तो आपको मुख्य परीक्षा देनी होगी। इसमें भी वही विषय (जनरल अवेयरनेस, गणित और रीजनिंग) होंगे, लेकिन कठिनाई स्तर अधिक होगा।
  • Typing Skill Test / Aptitude Test: कुछ पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट या तकनीकी/योग्यता परीक्षण लिया जाएगा।
  • Document Verification & Medical Examination: अंतिम चरण में दस्तावेज़ों का सत्यापन होगा और उसके बाद मेडिकल जांच की जाएगी।

RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें (Step By Step)

यदि आप अपना RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 डाउनलोड करना चाहते हैं, तो आप इसे केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले Indian Railways की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं। वहाँ से अपने क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे rrbcdg.gov.in या rrbahmedabad.gov.in)।
  2. होम पेज पर आपको अपने जोन के अनुसार “CEN 06/2025 NTPC Graduate” का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Click Here – Link to view City Information and Download e-Call Letter for NTPC Graduate” का लिंक मिलेगा। उस पर क्लिक करें।
  4. इसके अलावा होम पेज पर “Important Announcements” सेक्शन में भी “CEN 06/2025 NTPC Graduate E-Call Letter” के नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक मिल सकता है। उस पर क्लिक करें।
  5. क्लिक करते ही Candidate Login पेज खुल जाएगा। उसमें अपना Registration Number और जन्म तिथि (पासवर्ड के रूप में) दर्ज करें, कैप्चा कोड भरें और “Login” पर क्लिक करें।
  6. लॉगिन करने के बाद “Download Admit Card” या “E-Call Letter” लिंक पर क्लिक करें।
  7. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

Read More :DSSSB Recruitment 2026

FREQUENTLY ASKED QUESTIONS

Q1. RRB NTPC Graduate Admit Card 2026 कब जारी होगा?

A. यह एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा, जिसका मतलब है कि पहली परीक्षा की तारीख 16 मार्च 2026 के लिए, लगभग 12 मार्च 2026 के आसपास जारी होने की उम्मीद है, और बाकी तारीखों के लिए भी ऐसा ही होगा।

Q2. एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

A. अपने RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें, फिर E-Call Letter लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

Q3. परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा?

A. एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी, ओरिजिनल आधार कार्ड (या ई-वेरिफाइड प्रिंटआउट), और एक वैलिड फोटो आईडी जैसे PAN, वोटर ID या पासपोर्ट ले जाना जरूरी है।

Q4. क्या CBT में नेगेटिव मार्किंग है?

A. हां, CBT में गलत जवाब देने पर 1/3 अंक नेगेटिव मार्किंग के रूप में कटेंगे, इसलिए सही जवाब देने की कोशिश करें और अनुमान लगाने से बचें।

Q5. एडमिट कार्ड में गलती हो तो क्या करें?

A. तुरंत अपने रीजनल RRB की हेल्पलाइन नंबर या ईमेल पर संपर्क करें, या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समस्या का समाधान करें।

Leave a Comment