RRC Central Railway Apprentice 2026: No Exam Selection — Check Eligibility & How To Apply

RRC Central Railway Apprentice 2026: सेंट्रल रेलवे ने 51 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू होकर 9 अप्रैल 2026 तक चलेगी। पूरे भारत के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह भर्ती बिना किसी परीक्षा के आयोजित की जाएगी।

इस भर्ती के माध्यम से मुंबई, भुसावल, पुणे और सोलापुर जैसे विभिन्न क्लस्टर्स में अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती Apprentices Act, 1961 के अंतर्गत की जा रही है और चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी।

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और उम्मीदवारों को आवेदन करते समय केवल एक ही क्लस्टर का चयन करना होगा। प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को नियमानुसार स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।

RRC Central Railway Apprentice 2026: Overview

OrganizationCentral Railway
Name of the PostAct Apprentice
Total Vacancies51
How To ApplyOnline
Training Period1 Year
Notification TypePart-II
Official Websitehttps://rrccr.com/

RRC Central Railway Apprentice 2026: Application Fees

CategoryFee
General / OBC₹100
SC / ST / PwBD / WomenNo Fee

RRC Central Railway Apprentice 2026:  Age Limit

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आयु की गणना 10 मार्च 2026 के अनुसार की जाएगी।
  • SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु में छूट दी जाएगी, जबकि OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट मिलेगी।
  • इसके अलावा, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen) उम्मीदवारों को भी सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

RRC Central Railway Apprentice 2026:  Educational Qualification

TradeQualification
Stenographer10th with 50% marks + ITI Stenographer (English/Hindi)
Fitter (Engineering)10th with 50% marks + ITI Fitter
Mason10th with 50% marks + ITI Mason
Mechanic Refrigeration & AC10th with 50% marks + ITI Mechanic Refrigeration & AC

RRC Central Railway Apprentice 2026:  Selection Process and Exam Pattern

  • सेंट्रल रेलवे भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट तैयार करते समय उम्मीदवार के 10वीं और ITI के अंकों का औसत लिया जाएगा, जिसमें दोनों को समान वेटेज दिया जाएगा।
  • यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं किया जाएगा।
  • चयन के बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

RRC Central Railway Apprentice 2026:  How to Apply

सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए उम्मीदवारों को online आवेदन करना करना अनिवार्य है। आवेदन करने की process नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले Central Railway की आधिकारिक वेबसाइट (official website) पर चले जाएं।
  • इसके बाद Apprentice Application लिंक पर क्लिक (click) करें।
  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया (Registration Process) पूरी करें और लॉगिन डिटेल्स (Login Details) प्राप्त करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में अपनी ((personal and educational information) व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और संबंधित प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका भुगतान करें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Read More :- Bihar Ration Dealer Bharti 2026

RRC Central Railway Apprentice 2026:  Frequently Asked Questions

Q1. Central Railway Apprentice Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

A. इस भर्ती में कुल 51 पद हैं, जो रेल से सामान भेजने की सेवा से संबंधित हैं।

Q2. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

A. आवेदन करने की आखिरी तारीख 09 अप्रैल 2026 है।

Q3. इस भर्ती के लिए योग्यता क्या है?

A. उम्मीदवार को 10वीं कक्षा में 50% अंक प्राप्त करने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में ITI पास होना चाहिए।

Q4. क्या इसमें परीक्षा होगी?

A. नहीं, चयन पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगा, कोई परीक्षा नहीं होगी।

Q5. ट्रेनिंग अवधि कितनी होगी?

A. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Leave a Comment